राष्ट्रीय खेलों की मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन।
मोटाहल्दू के प्रतिभावान खिलाड़ी नीरज जोशी ने कांस्य पदक जीतकर किया क्षेत्र का नाम रोशन।
हल्द्वानी से प्रमोद बमेटा की रिपोर्ट।
38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में उत्तराखंड के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को भी एक रजत ओर 6 कांस्य पदक जीतकर अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य गठन के बाद अब छह राष्ट्रीय खेल हुए हैं। कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस खेल में राज्य के खिलाड़ियों को इतने पदक मिले हों।राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होते ही अन्य खेलों के मुकाबले खासकर वुशु में राज्य के खिलाड़ी पदक तालिका में बढ़त बनाए हुए हैं। शनिवार को उत्तराखंड के जयपुर खीमा ग्राम पंचायत के भगवानपुर दुर्गादत्त गांव निवाशी राजेंद्र जोशी के होनहार पुत्र नीरज जोशी ने भी वूशु प्रतियोगिता के 52 किलोग्राम भार में कांस्य पदक जीतकर राज्य के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को पदक जीतने से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया।
नीरज की इस उपलब्धि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल पूर्व विधायक नवीन दुमका विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट समाज सेवी राजेंद्र अधिकारी मोहित बमेटा कमलेश चंदोला समेत तमाम लोगों ने नीरज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
होनहार वीरवान के होत चिकने पात। मोटाहल्दू के प्रतिभावान खिलाड़ी नीरज जोशी ने कांस्य पदक जीतकर किया क्षेत्र का नाम रोशन।
