Bubu News India Blog धार्मिक देखें क्यों पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार”मिष्ठान खिलाकर जताई खुशी।।
धार्मिक

देखें क्यों पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार”मिष्ठान खिलाकर जताई खुशी।।

देखें क्यों पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार”मिष्ठान खिलाकर जताई खुशी।।
,उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता कानून को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने की खुशी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ विधानसभा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का के आवास पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूसीसी लागू करने के लिए आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लगाये।
इस मौके पर पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यूसी सी किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि इससे अब राज्य में सभी धर्मों की महिलाओं को एक समान अधिकार मिलेगा। यूसीसी से महिलाएं सशक्त होंगी। हलाला प्रथा,बहुविवाह, बाल विवाह पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि ये कानून सिर्फ कु-प्रथा खत्म करने के लिए है,किसी की धार्मिक पूजन परम्परा पर कोई बदलाव नहीं होगा।उन्होंने कहा कि इस कानून से कई प्रथाओं पर विराम लगेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version