देखें क्यों पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार”मिष्ठान खिलाकर जताई खुशी।।
,उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता कानून को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने की खुशी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ विधानसभा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का के आवास पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूसीसी लागू करने के लिए आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लगाये।
इस मौके पर पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यूसी सी किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि इससे अब राज्य में सभी धर्मों की महिलाओं को एक समान अधिकार मिलेगा। यूसीसी से महिलाएं सशक्त होंगी। हलाला प्रथा,बहुविवाह, बाल विवाह पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि ये कानून सिर्फ कु-प्रथा खत्म करने के लिए है,किसी की धार्मिक पूजन परम्परा पर कोई बदलाव नहीं होगा।उन्होंने कहा कि इस कानून से कई प्रथाओं पर विराम लगेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया।
धार्मिक
देखें क्यों पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार”मिष्ठान खिलाकर जताई खुशी।।
- by Bubu News
- February 2, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 30 Views
- 1 month ago


Share This Post:
Related Post
उत्तराखण्ड, खेल, देहरादून, नैनीताल, लालकुआं, हल्द्वानी
होनहार वीरवान के होत चिकने पात। मोटाहल्दू के प्रतिभावान
February 2, 2025
उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, खेल, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, हल्द्वानी
निःशुल्क दर्शक दीर्घा,राष्ट्रीय खेलों का उठाए आनंद।
January 29, 2025
उत्तराखण्ड, खेल, देहरादून, नैनीताल, हल्द्वानी
बागेश्वर की ज्योति ने वुशु में कांस्य से खोला
January 29, 2025
उत्तराखण्ड, खेल, नैनीताल, हल्द्वानी
राष्ट्रीय खेल फुटबॉल मैच के पहले मुकाबले में उड़ीसा
January 29, 2025
उत्तराखण्ड, खेल, नैनीताल, हल्द्वानी
महाराष्ट्र ने 38वें नेशनल गेम्स में ट्रायथलॉन मिक्स्ड रिले
January 27, 2025