July 1, 2025
उत्तराखण्ड

लालकुआं : चुनाव को लेकर भाजपा के नेताओं की बैठकों का दौर शुरू, कहा जीतने पर होगा लालकुआं का चहुंमुखी विकास

लालकुआं : चुनाव को लेकर भाजपा के नेताओं की बैठकों का दौर शुरू, कहा जीतने पर होगा लालकुआं का चहुंमुखी विकास

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं में चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अब कमर कस ली है। जिसको लेकर स्थानीय विधायक सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है और कार्यकर्ताओं को जीतने का मंत्र दिया जा रहा है।

आज शनिवार को लालकुआं से भाजपा विधायक डाॅ0 मोहन सिंह बिष्ट ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली और सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर धरातल पर काम करने की अपील की। विधायक डाॅ0 बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी और केंद्र की मोदी की डबल इंजन सरकार के द्वारा चलाई जारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दें।

वहीं भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने कहा कि लालकुआं नगर का चहुंमुखी विकास भारतीय जनता पार्टी के हाथों में ही संभव है। इसलिए उन्होंने सभी मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *