लालकुआँ। लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, उसके बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत और वरिष्ठ कांग्रेसी जीवन कबडवाल के बाद अब महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीना रावत ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है।
महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीना रावत द्वारा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल को भेजे गए त्यागपत्र में कहा है कि वह महिला कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पद के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। साथ ही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जया बिष्ट को भी उन्होंने त्यागपत्र की प्रति प्रेषित की है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार पार्टी छोड़ने के क्रम से जहां कांग्रेसियों में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर के एक और जनाधार वाले वरिष्ठ नेता के भी कांग्रेस छोड़ने की बात सामने आ रही है। क्षेत्र में कांग्रेसियों के पार्टी छोड़ने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।
Featured
उत्तराखण्ड
नैनीताल
राजनीति
लालकुआँ में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, नगर के एक और बड़े नेता के दल बदलने की चर्चा
- by Bubu News
- April 1, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 152 Views
- 1 year ago

