फौजी सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष, 203 वोटों से जीत हासिल भाजपा की हुई करारी हार, कांग्रेस प्रत्याशी को करना पड़ा दूसरे नंबर पर संतोष,
लालकुआं। नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी फौजी सुरेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अस्मिता मिश्रा को को 203 वोटों के अंतर से हराकर यह जीत हासिल की। सुरेंद्र सिंह की जीत जनता के बीच उनके मजबूत जनसंपर्क और सरल छवि का प्रमाण मानी जा रही है। चुनाव के दौरान उन्होंने विकास और पारदर्शिता को अपना मुख्य मुद्दा बनाया। इस जीत पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।